मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर महापौर ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 23, 2020

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को सादगी से मनाते हुए महापौर रामशरण यादव ने बाढ़ पीड़ितों को भेजा राहत सामग्री।

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 


'हमसफर मित्र न्यूज'। 

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मनियारी सहित अन्य नदिया उफान पर है जिसके कारण कई गांव पानी में डूब गए है। ऐसे में वहां के लोगो को सामुदायिक भवन, स्कूलों में रहना पड़ रहा है। महापौर रामशरण यादव ने बाढ़ पिडीत परिवारों के लिए खाद्य सामाग्री भेजी।

इन दिनों मनियारी नदी उफान पर है जिसके कारण इसके आस पास के गांवों में बाढ़ आ गई है। ऐसे में कई लोगो के घर डूबे कई के घरों के दीवाल ढहे, वहीं किसानो के फसल भी तबाह हो गए। ऐसे में महापौर को इनकी जानकारी हुई कि सिघनपुरी और घोघरा के गांव में भी पानी घुस गया है जिसके कारण सौकड़ो परिवार को बचाव दल ने बाढ़ से निकाल कर स्कूलों और शासकीय भवनों में ठहरवाया है। ऐसे में उन्हें खाने पीने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो कोरोना पॉजिटीव होने के कारण महापौर रामशरण यादव वहां जा नहीं सके तो बाढ़ पीडितो के लिए राहत सामाग्री के रुप में राशन का किट सौम्य एक नई उड़ान समाजिक संस्था के सदस्यों के माध्यम से उनतक पहुंचाने के लिए दिया गया

प्रत्येक किट में 1 किलो राहरदाल, 1 किलों नमक, 1 किलो आटा, 5 किलों चांवल के साथ ही सभी किट में पारले जी के बिस्कूट रखे गए है। महापौर ने बताया कि 21 अगस्त को प्रदेश के मुख्यिा भुपेश बघेल का जन्मदिन था, ऐसे में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कोई भी भुखा नहीं रहेंगा उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर महापौर को जब बाढ़ पीडितों के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके लिए राहत सामाग्री के रुप में राशन किट तैयार करा कर समाजिक संस्था को वितरण के लिए दे दिया।

No comments:

Post a Comment