भारतीय कप्तान धोनी ने ले लिया सन्यास - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 16, 2020

 

पूर्व कप्तान धोनी ने ले लिया सन्यास 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

   भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। अक्सर अपने फैसलों से चौंकाने वाले धोनी ने स्वतंत्रता दिवस की शाम भी चौंकाने वाला फैसला लिया और वनडे और टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वह आईपीएल खेलते रहेंगे।


   श्री धोनी के सन्यास के बाद क्रिकेट प्रेमियों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर धोनी ने 15 अगस्त की तारीख को ही अपने संन्यास के लिए क्यों चुना। इस सवाल का जवाब धोनी के मैनेजर मिहिर दिवाकर ने दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी का करियर भारतीय क्रिकेट के लिए ही था और वह सच्चे देशभक्त हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए इससे बड़ा दिन क्या हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि धोनी संन्यास को लेकर चर्चा कर रहे थे लेकिन उन्होंने अभी तारीख तय नहीं की थी। महेंद्र सिंह धोनी की अब प्रमुख प्राथमिकता आईपीएल है।

No comments:

Post a Comment