सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मुख्य अतिथि में बिलासपुर कांग्रेस भवन का शिलान्यास आज
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी, मल्हार।
'हमसफर मित्र न्यूज'। गुरुवार 20 अगस्त।
बिलासपुर। आज दिनांक 20/08/2020 को नए कांग्रेस भवन का शिलान्यास माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी और माननीय राहुल गांधी जी करेंगे।
*पूर्व प्रधान मंत्री,भारत रत्न,संचार क्रांति के अग्रदूत,युवाओ को मताधिकार देने वाले ,त्रिस्तरीय पंचायती राज के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति और महिलाओं को संवैधानिक अधिकार देने वाले ,शहीद राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती के पावन अवसर पर 20 अगस्त को सुबह 10.00 बजे कांग्रेस भवन के पास नये कांग्रेस भवन की नींव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी और माननीय राहुल गांधी जी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रखी जायेगी* । *इस अवसर पर*
*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी,छत्तीसगढ़ के प्रभारी महा सचिव माननीय पी एल पुनिया जी, अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे*
*कार्यक्रम में विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक , प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला पदाधिकारी,शहर पदाधिकारी,ज़िला / शहर के सभी ब्लाक पदाधिकारी,निर्वाचित जन प्रतिनिधि -पार्षद गण ( नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत ) , ज़िला पंचायत,जनपद पंचायत,आदि ,सेवा दल,महिला कांग्रेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,एन एस यू आई,आई टी सेल,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,मोर्चा संगठन,अनुषांगिक संगठन,सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता*
*इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के जा रहें हैं।*
*कोरोंना 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी कांग्रेसजनो को मास्क लगाना न भूले और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने को सूचित किया गया है।*
*ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर कांग्रेस कमेटी*
*जहुर अली*
*प्रवक्ता*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर*


No comments:
Post a Comment