महिला ने लगाई कुएं में छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान
दगोरी से नितेश साहू की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
दगोरी। एक महिला ने गांव के ही एक कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को होते देख आनन-फानन में रस्सी के सहारे महिला का जान बचाने में सफल हुए।
घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दगोरी की है। एक 50 वर्षीय महिला ने गांव में स्थित एक कुएं में कुद दी। लोगों ने बताया कि उक्त महिला मानसिक रूप से कमजोर थी जो अकारण और अचानक कुएं के पास गई और छलांग लगा दी। उक्त महिला गांव के ही साहू परिवार का बताया जा रहा है।
हमारे संवाददाता नितेश साहू ने बताया कि महिला काफी दिनों से विक्षिप्त थी और वह जान बुझकर ऐसा नहीं कि है न ही आत्महत्या की कोशिश की है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी के सहारे उठा लिया। इस समय बरसात के कारण कुएं में पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों के थोड़ा सा चुक में महिला की जान जा सकता थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला अभी स्वस्थ है और अपने घर पर ही है।


No comments:
Post a Comment