जानिए किस राशि वाले को कौन-सा रंग के राखी बांधना चाहिए - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 3, 2020


जानिए रक्षाबंधन में किस राशि वालें को कैसे राखी पहनना चाहिए 

'हमसफर मित्र'। 

   आज रक्षाबंधन है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार। खास बात यह है कि रक्षा बंधन और सावन सोमवार चंद्र प्रधान नक्षत्र श्रवण में होंगे। यही नहीं इस बार रक्षा सूत बांधने के लिए बहनों को इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है। पूरे दिन राखी बांधने का मुहूर्त है। रक्षा बंधन के दिन राशि के हिसाब से भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। अच्छा हो कि इस बार बहने अपने भाईयों की राशि के अनुसार राखी बांधे। ऐसा करने से भाईयों के जीवन में खुशियों का अम्बार लग जाएगा। उनकी झोली खुशियों से भर जाएगी।

   भारतीय ज्योतिष के अनुसार जीवन में रंगों का काफी महत्व होता है। राशि के अनुसार यदि शुभ रंग की राखी भाई की कलाई पर बांधी जाएं तो उसके शुभ ही परिणाम आएंगे। आइए हम जानते हैं कि किस राशि के लिए कौनसी राखी शुभ होती है।

   रक्षाबंधन में किस राशि वालों के लिए कौनसी राखी शुभ हैं :-


मेष राशि – मेष राशि वालों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इससे भाई के जीवन में उत्साह और उर्जा बनी रहती है। हालांकि केसरिया या पीले रंग की राखी भी बांधी जा सकती है। इस मौके पर भाई को केसर का तिलक लगाना चाहिए

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए सफेद या सिल्‍वर रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान भाई को रोली और चावल का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि – इनके लिए हरी या चंदन से बनी राखियां शुभ होती है। इस दौरान भाई को हल्‍दी का तिलक लगाएं।

कर्क राशि – इन्हें सफेद रेशमी धागे की या मोतियों से बनी राखी बांधना शुभ होता है। इस दौरान भाई के माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

सिंह राशि – इनके लिए सुनहरा, पीला या गुलाबी रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान हल्दी और रोली का तिलक करना चाहिए।

कन्या राशि – इनके लिए सफेद रेशमी या हरे रंग की राखी शुभ होती है। इस दौरान भाई को हल्दी और चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है।

तुला राशि – इनके लिए हल्का नीला, सफेद या क्रीम रंग की राखी शुभ होती है। उनके माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ होता है।

वृश्चिक राशि – इनके लिए गुलाबी, लाल या चमकीली राखी शुभ होती है। इस दौरान रोली का तिलक लगाना शुभ होता है।

धनु राशि – अगर भाई धनु राशि का है तो उसे पीलापन लिए हुए रेशमी रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इस दौरान हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं।

मकर राशि – इनके लिए ब्लू या डार्क ब्लू रंग की राखी शुभ होती है। माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

कुंभ राशि – इनके लिए रुद्राक्ष से बनी राखियां शुभ होती हैं। यह संभव न होने पर पीले रंग की राखी भी बांधी जा सकती है। इस दौरान हल्दी का तिलक लगाएं।

मीन राशि – अगर आपकी भाई की राशि मीन है तो उसे सुनहले पीले रंग की राखी बांधे। इस दौरान हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ फलदायी होता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-
राखी बांधने का मुहूर्त : सुबह 09:27 बजे से 21:11 बजे तक
अवधि : 11 घंटे 43 मिनट
अपराह्न के वक्त रक्षा बंधन मुहूर्त : 02:00 पीएम से 04:00 पीएम
अवधि : 02 घंटे।

No comments:

Post a Comment