करेंटाइन सेंटर में महिला से दुष्कर्म, दोनों कोरोना संक्रमित
'हमसफर मित्र'।
महाराष्ट्र के पनवेल से एक ऐसी घटना सामने आई है कि करेंटाइन सेंटर में रह रहे एक महिला को उसी कमरें रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया। और दोनों को ही कोरोना पाजिटिव पाए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पनवेल क्षेत्रों के कोंन गांव कोविड सेंटर में गुरुवार रात को एक महिला के साथ बलात्कार हुआ। हैरान की बात यह है कि बलात्कार करने वाला आरोपी और पीड़िता, दोनों ही कोरोना मरीज हैं।
पनवेल पुलिस के मुताबिक, पनवेल के कोंन गांव में इंडिया बुल्स की खाली इमारतों में पनवेल और नवी मुंबई महानगर पालिका ने कोविड सेंटर बनाया है। यहां कोरोना संक्रमित आरोपी और पीड़िता को कुछ दिनों से पहले क्वारनटीन सेंटर में रखा गया था।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें एक ही वार्ड में रखा गया था। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि, इंडिया बुल क्वारनटीन सेंटर में एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती कराया गया था। इसी सेंटर में आरोपी का भी इलाज चल रहा था। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया।
हालांकि, आरोपी कोरोना संक्रमित होने के कारण अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment