संसदीय सचिव बनने के बाद पहली बार नवागढ़ पहुँचे गुरुदयाल सिंह लोगो ने कि आत्मीय स्वागत
नवागढ़ से 'दुजेय साहू' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र'। गुरुवार 16 जुलाई।
नवागढ़/ नवागढ़ विधान सभा के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का संसदीय सचिव बनने के बाद प्रथम नवागढ़ नगर आगमन पर धूमधाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कियें। जिसमे विधानसभा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित होकर उनके स्वागत और इस नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक बंजारे को उनके और विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक को लड्डुओं से तोला गया और विधायक बंजारे ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि नवागढ़ विधानसभा की प्रगति और विकास में कोई भी कमी नही होने देंगे। कार्यकर्ताओ और जनता का जो आशीर्वाद उन्हें मिला है, उसके लिए वो सभी कार्यकर्ताओं और नवागढ़ विधानसभा वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर जो आशीर्वाद और विश्वास किया है मैं उनके उस विश्वास पर खरा उतर कर दिखाऊंगा।इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी नेताओं शक्ति धर दीवान,जावेद खान लाखन सिंह मोंटू तिवारी सुरेंद्र तिवारी तिलक घोष ,अमित जैन शुभम जैन सागर सेन व समस्त पार्षद गण व सरपंच गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment