'साप्ताहिक घटनाक्रम'
तारीख - 5 जुलाई से 11 जुलाई 2020 तक
'हमसफर मित्र'।
5 जुलाई रविवार :-* कोरोना संक्रमण के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंचें।
* मिजोरम में 4.6 तीव्रता से भूकंप के झटके।
* गाजियाबाद में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत 20 से अधिक घायल।
* विश्व में अबतक 5,35,167 लोग कोरोना से मारे गए।
* भारत में एक ही दिन में 23,165 कोरोना के नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 19,699 हुए।
* छत्तीसगढ़ में आज 46 कोरोना के नए मामले, 3,207 कुल मामले।
* ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सली को मार गिराया।
6 जुलाई सोमवार :-
* दुनिया भर में 5,38,573 लोगों की मौत अबतक कोरोना से हो गई।
* देश में 22,510 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 20,174 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 92 कोरोना के नए मामले, 3,305 कुल संक्रमित।
7 जुलाई मंगलवार :-
* देश की पहली कोरोना वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हुआ।
* दुनिया में अबतक 5,43, 566 लोग कोरोना से मारे गए।
* देश में 23,129 नए कोरोना के मामले, अबतक 20,653 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 110 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 272 ठीक होकर घर लौटे।
* हिमालय प्रदेश के कन्नौज में 3.2 तीव्रता से भूकंप आया।
* कोलकाता में सीरियल किलर और रेपिस्ट कमरूज्जामन सरकार 38 वर्ष को फांसी की सजा सुनाई गई।
* प्रसिध्द फिल्म निर्माता हरीश शाह का 76 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन।
* कटनी विद्युत शेड में तैयार हुआ बैटरी से चलने वाले रेल इंजन।
8 जुलाई बुधवार :-
* दुनिया में कोरोना से मृतकों की संख्या 5,49,053 हुए।
* भारत में आज 25,560 कोरोना के नए मामले, अबतक 21,144 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के दौरान 111 नए कोरोना के मामले सामने आए।
* कटनी में ट्रक और अॉटो के बीच हुए टक्कर में 6 की मौत।
* असम के तेजपुर में 2.7 तीव्रता से भूकंप आया।
9 जुलाई गुरुवार :-
* कानपुर घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार।
* बस्तर में 3 महिला समेत 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
* दुनिया में अबतक 5,54,566 लोग कोरोना से मारे गए।
* भारत में 25,220 नए कोरोना के मामले, 21,623 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 146 कोरोना के नए मामले, अबतक 15 की मौत।
10 जुलाई शुक्रवार :-
* कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर।
* देश में कोविड-19 के 26,792 नए मामले, अबतक 22,144 की मौत।
* छत्तीसगढ़ में 166 नए कोरोना के मामले, 2 की मौत, अबतक कुल 17 लोग मारे गए।
* अरुणाचल प्रदेश के पापुम पाटे जिले में भूस्खलन से एक ही परिवार के 4 की मौत।
* नेपाल में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई।
11 जुलाई शनिवार :-
* महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना संक्रमित।
* दुनिया में कोरोना संक्रमण से अबतक 5,65, 260 लोग मारे गए।
* देश में 27,220 नए कोरोना संक्रमण, अबतक 22,687 लोग मारे गए।
* छत्तीसगढ़ में 65 कोरोना के नए मामले, 3,897 है कुल संक्रमित।
* अरुणाचल प्रदेश में 6 और कश्मीर में 2 आतंकी ढेर।

No comments:
Post a Comment