स्वास्थ्य मंत्री का बंगला कोरोना की चपेट में, 10 मिले कोरोना पॉजिटिव बंगला सील
'हमसफर मित्र'।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना चरम पर है अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बंगला भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। ऑफिस स्टाफ के 10 कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव आया हैं। इस बारे में स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग प्राइमरी कांटेक्ट निकालने में जुटा हुआ है। आपको पता होगा कि लगातार एक महीने से राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। कई वीआईपी बंगले कोरोना की जद में आ चुके हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों अंबिकापुर से एक केंसर मरीज राजधानी आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी। उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी। कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, निज सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि सुरक्षा तौर पर सभी क्वारंटाइन का पालन कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment