मनोज ने रचा इतिहास - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, June 20, 2020


मनोज ने रचा इतिहास

नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 


'हमसफर मित्र'। 

नवागढ़- अंचल के सुप्रसिद्ध लेखक मनोज कुमार श्रीवास्तव की पुस्तक "बेमेतरा जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल" का प्रकाशन हुआ है जिसका विमोचन नवागढ़ विधानसभा के माननीय विधायक श्री गुरुदयाल बंजारे जी ने किया। मनोज श्रीवास्तव की यह चौथी पुस्तक प्रकाशित हुई है।
        इस पुस्तक में बेमेतरा जिले के प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का वर्णन और जानकारी है। इस पुस्तक में गजेटियर 1972 की जानकारियों को भी शामिल किया गया है। पुस्तक को लिखने में मनोज श्रीवास्तव को 6 वर्षों का तथा प्रकाशन में 8 वर्षो का समय लगा है।

        मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस पुस्तक को प्रकाशित करवाने का उद्देश्य है कि जिले में  बहुत सारे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं जो हमारे धरोहर और संस्कृति के रूप में स्थापित हैं, इनकी जानकारी जिले के लोगों को ही नहीं है, पुस्तक के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही जानकारियां मिल पाएंगी।
      इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री जावेद खान, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री शक्तिधर दीवान, श्री रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री हेमकांत यादव, श्री बिसौहा राम साहू, श्री सुशील साहू, श्री अयोध्या चन्द्राकर, श्री दत्तजैन पूरी, श्री नन्द साहू जी उपस्थित थे। श्री शमी गणेश साहित्य समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह चौहान तथा अन्य स्नेही जनों ने मनोज श्रीवास्तव को बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 

No comments:

Post a Comment