अजब मामला : एक लड़की ने एक लड़का और लड़की से शादी कर ली - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 28, 2020


अजब मामला :- एक लड़की ने एक लड़का और लड़की से शादी कर ली 

'हमसफर मित्र'। 

   बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपने सहकर्मी लड़की के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर आपस में विवाह कर लिया। दो साल तक साथ रहने के बाद उनमें से एक लड़की की शादी दुसरे लड़के के साथ हो गई। मामला पुलिस तक पहुंची। पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए पसीना छूट गया।

    इस मसले को सुलझाने वाली बेगूसराय पुलिस खुद सकते में है। इसका केंद्र बिंदु एक लड़की है, जिसने अपना प्रेमी बताकर दूसरी लड़की से ही शादी कर ली, लेकिन परिजनों के दबाव के बाद लड़की का फिर एक लड़के से विवाह कर लिया। अब शादी के 15 दिन के अंदर ही युवती की प्रेमी दूसरी लड़की ससुराल आ धमकी और साथ रहने की जिद करने लगी है। इस पूरे मामले को उलझता देख लड़के के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की तब पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर थाने चली आई। अब एक तरफ जहां पुलिस इस मामले में कार्रवाई के लिए कानून के प्रावधानों को ढूंढ़ रही है, तो वहीं पुलिस यह भी सोचने को मजबूर है कि क्या ऐसा भी हो सकता है..?

   हालांकि सुनने में ये पूरा मामला किसी फिल्म की कहानी की तरह लगता है लेकिन यह हकीकत है। यह कहानी जहां एक तरफ समाज में पनप रहे समलैंगिक संबंधों के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रही है, तो वहीं बच्चों के प्रति अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। खबर के मुताबिक पूरा मामला झारखंड राज्य के चतरा जिले से संबंधित है। चतरा में ही दो लड़की अनुजा कुमारी और प्रियंका वर्मा (दोनों काल्पनिक नाम) किसी मॉल में काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक दसूरे से प्यार हो गया। इसके बाद पूजा ने प्रियंका वर्मा को लड़का मानकर उससे शादी कर ली तथा पति के रूप में स्वीकार कर लिया।

दो वर्षों तक साथ रहने का दावा कर रहे दोनों


   दो वर्षों तक चले इस बेमेल विवाह बंधन के बाद अनुजा के परिजनों ने उसकी शादी बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी सुमित कुमार (काल्पनिक नाम) से कर दी। अनुजा कुमारी ने बताया कि परिजनों द्वारा जबरन शादी कराई गई थी। इस शादी के बाद अनुजा ने सुमित कुमार को अपने समलैंगिक साथी के संबंध के बारे में सब कुछ बता दिया। आरोप है कि शादी के समय सुमित एवं उसके परिजनों के द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई तथा सुमित ने कहा कि तुम अगर उसके साथ भी रहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

थाना तक पहुंचा प्रेम त्रिकोण का मामला


   गौरतलब है कि 14 जून को ही अनुजा और सुमित की शादी हुई थी, लेकिन अब सुमित के द्वारा अनुजा से कहा गया कि वह प्रियंका वर्मा से दूरी बना ले। इस बात की सूचना अनुजा ने प्रियंका को दी। जिसके बाद प्रियंका अपनी समलैंगिक साथी से मिलने बेगूसराय आ पहुंची और अनुजा के साथ ही उसके ससुराल में रहने की बात करने लगी। इस मामले को बढ़ता देख सुमित के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अनुजा और प्रियंका को साथ लेकर थाने चली आई। मैं जोरू का गुलाम बनके रहूंगा'' लिखकर ...वहीं अनुजा के मुताबिक वह प्रियंका वर्मा को लड़की नहीं लड़का मानती है और उसे पति मनाकर उस से शादी की है। साथ ही साथ वह प्रियंका वर्मा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं, अनुजा की संमलैंगिक साथी प्रियंका ने बताया कि वह भी अनुजा के बगैर नहीं रह सकती। अब दोनों स्वेच्छा से एक दूसरे के साथ रहने की जिद कर रही है। प्रियंका वर्मा के अनुसार, 2 वर्ष पूर्व ही इन दोनों में प्यार हुआ था और दोनों ने शादी भी कर ली थी और साथ रह रहे थे।  नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें अपनी सुरक्षा में थाने जरूर ले आई है, लेकिन अब पुलिस भी इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए कानून की किताबों की सहारा ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment