अपना ज्ञान बढ़ाए - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 12, 2020

अपना ज्ञान बढ़ाए

'हमसफर मित्र'। 

1. अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है..?
* पंचमहल।

2. मुगल काल में किस बंदरगाह को 'मक्का का द्वार' अथवा 'बाबुल मक्का' कहा जाता था..?
* सूरत।

3. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे..?
* ख्वाजा उस्मान हरूनी।

4. संत तुकाराम कौन-सा मुगल बादशाह के समकालीन थे..?
* जहांगीर।

5. 'लोकहितवादी' उपनाम से किसे जाना जाता था..?
* गोपाल हरि देशमुख को।

6. ब्रिटिश पत्रकार' एच. डब्ल्यू. नेविन्सन' किस आंदोलन से जुड़े हुए थे..?
* स्वदेशी आंदोलन से।

7. भारत की प्राचीन कला परम्पराओं को पुनर्जीवित करने के लिए 'इंडियन सोसायटी अॉफ ओरिएंटल आर्ट' की स्थापना किसने की थी..?
* अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने।

8. कांग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में कौन-सा मुख्य दूरगामी परिणाम वाला निर्णय लिया गया था..?
* मुस्लिम लीग की पृथक निर्वाचन क्षेत्र की मांग स्वीकार की गई।

9. जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में किसने वायसराय की कार्यपरिषद् से त्यागपत्र दे दिया था..?
* सर शंकर नायर।

10. असहयोग आंदोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों को जलाये जाने पर किसने महात्मा गांधी को पत्र लिखा था कि 'यह निष्ठुर बर्बादी' हैं..?
* रबीन्द्रनाथ टैगोर।

11. नवंबर 1930 में लंदन में आयोजित किए गए प्रथम गोलमेज सम्मेलन में कितने भारतीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया था..?
* 89 भारतीय।

12. सुभाष चंद्र बोस के त्यागपत्र देने के बाद भारतीय रास्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बना था..?
* राजेन्द्र प्रसाद।

13. 'हम भारत को या तो आजाद करेंगे या आजादी के प्रयास में दिवंगत होंगे' यह कथन किससे जुड़ा है..?
* भारत छोड़ो आंदोलन से।

14. केंद्र में 'द्वैध शासन' किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया..?
* भारत सरकार अधिनियम 1935  ।

15. यदि भारत संघ एक नए राज्य का सृजन करना हो तो किस संविधान की अनुसूची में परिवर्तन करना होगा..?
* पहली।

No comments:

Post a Comment