भारत का शान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 19, 2020

भारत का शान

कवि - विकास कुमार वर्मा, रेंगाकठेरा, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। 

'हमसफर मित्र'। 

है एक अपील हर भाई से,
निज कर्तव्यों का भान करो।
जो जान दे रहे सरहद पे,
 मिलकर उनका सम्मान करो।।

जो ख़ौल रहा हो खून तेरा, 
सरहद पे हर बलिदान से।
 तो बायकॉट कर लो तुम भी,
हर एक चीनी सामान से।।

ये युद्ध चीन आरंभ किया,
अब उसको हम ना छोड़ेंगे।
एक जंग लड़ेंगे घर से ही, 
और आय उनकी झकझोरेंगे।।

हर एक ऐप जो चीन का है,
 तुम फोन से उसे मिटा डालो।
है स्वाभिमान तुम में कितना, 
ये दुनिया को दिखला डालो।।

वो आग उगलता ड्रैगन है, 
तो शेरे- हिन्दुस्तान बनो।
बायकॉट चाइना लक्ष्य बना, 
तुम देश का स्वाभिमान बनो।।

है एक अपील हर भाई से,
निज कर्तव्यों का भान करो।
जो जान दे रहे सरहद पे, 
मिलकर उनका सम्मान करो।।


प्रायोजक - 'साइंस वाणी'। 

No comments:

Post a Comment