ब्लैक बॉक्स क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, June 15, 2020

ब्लैक बॉक्स क्या है

लेखक - मनितोष सरकार 

'हमसफर मित्र'। 

   दोस्तों, आपने 'ब्लैक बॉक्स' का नाम जरूर सुना होगा। हवाई सफर करने वाले व्यक्ति इसे भले भांति से जानते हैं। हवाई जहाज का सुरक्षा और असुरक्षा को जानने के लिए इसे प्रत्येक हवाई जहाज में लगाया जाता है। यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो दुर्घटना या भयानक विस्फोट से भी यह वस्तु क्षतिग्रस्त नही होता है।

   वर्ष 1953-54 में लगातार कई हवाई जहाज दुर्घटना के बाद हवाई जहाज में ऐसा उपकरण लगाने की जरूरत महसूस की गई थी जो दुर्घटना के समय या उससे तुरंत पहले हवाई जहाज में होने वाली हलचल और आंकड़ों को संग्रहित रखा जा सके जो कि दुर्घटनाओं में भी सुरक्षित रहे। क्या आप जानते हैं इसका वास्तविक रंग काला नही है। यह लाल या नारंगी रंग का होता है। इसलिए शुरू में इसे 'रेड एग' के नाम से जाना जाता था। इसके शुरूआती प्रारुपों में उसकी भीतरी दीवार को काला रखा है। क्योंकि उसमें फोटो फिल्म आधारित जानकारी भी दर्ज होती थी। वहीं से इसका नाम ब्लैक बॉक्स पड़ा। इसमें कैश प्रूफ मेमोरी यूनिट होती हैं। इसे इस तरह बनाया गया है कि तेज आग, भीषण विस्फोट के बावजूद नष्ट नही होता है।

   हवाई जहाज के उड़ान के दौरान उसके बारे में तमाम जानकारियां इस ब्लैक बॉक्स में दर्ज हो जाती हैं। हवाई जहाज की गति, ऊचाईयां, इंजन तथा अन्य यंत्रों की ध्वनि, यात्रियों और पायलट की बातचीत आदि दर्ज होती रहती है। इन सुचनाओं के विश्लेषण से विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में दुर्घटना के कारणों की पहचान की जाती हैं। इसे फ्लाइट डेटा रिकार्डर या फ्लाइट रिकार्डर भी कहा जाता है। इसके अलावा कॉकपिट वॉयस रिकार्डर भी होता है। इन दोनों उपकरणों से ब्लैक बॉक्स बनता है।

अपने साथियों को शेयर करें 

No comments:

Post a Comment