फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत ने कर ली आत्महत्या - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 14, 2020


फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत ने कर ली आत्महत्या


मनितोष सरकार - 

'हमसफर मित्र'। 

   मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी उसके नौकर ने पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नही चला। पुलिस जांच कर रही है।

   सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता के. के. सिंह एक सरकारी अफसर था। सुशांत पटना में पढाई के बाद दिल्ली में इंजीनियरिंग की कोर्स करने गया था। अधुरा कोर्स कर उसने वापस आ गया और डांस क्लब में भर्ती हुआ। वह फिल्मों में काम करने के लिए उत्सुक था जो उनके घर वालों को नामंजूर था। आखिरकार वह मुंबई जा कर अभिनय के लिए संघर्ष किया जिसमें कामयाब हो गया।

   सबसे पहले उन्हें स्टार प्लस में मौका मिला और धारावाहिक 'किस देश में है मेरा दिल' मे बेहतर अभिनय किया। इस धारावाहिक के लिए उन्हें स्टार परिवार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद जी टीवी पर एकता कपूर की धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम किया। इसी धारावाहिक से ही उन्हें पहचान बनी थी। इन्होंने स्टार वन, सोनी और कलर्स टीवी पर भी काम किया है।

   टीवी धारावाहिक के सफलता के बाद उन्होंने फिल्मों के तरफ कदम बढ़ाया। उन्हें 2013 में बनी फिल्म 'काय पो छे' में पहला ब्रेक मिला। उसके बाद 'शुद्ध देशी रोमांस' (2013), 'पीके' (2014), 'डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि' (2015), 'एमएस धोनी' (2016), 'रबता' (2017), 'चंदा मामा दूर के' (2018), 'छिछोरे' (2019) और उनके आखरी फिल्म 'केदारनाथ' जो रिलीज होने वाली है। इनमें से सभी फिल्में अच्छी चली हैं। 'डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि' और 'एमएस धोनी' में मुख्य भूमिका निभाई है।

   सुशांत के परिवार में उनके चार बहनों में से एक मीतू सिंह राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 34 वर्षीय सुशांत एक जाने माने अभिनेताओं में से एक मे गिनती थी। उनके पास कोई कमी नही थी फिर भी आत्महत्या करना समझ से परे हैं। फिलहाल पुलिस कारणों को ढूंढ रही हैं।

No comments:

Post a Comment