तरबूज मीठा हैं या नही, खरीदने के पहले ऐसे करें जांच - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, June 6, 2020


तरबूज मीठा है या नहीं? खरीदने से पहले ऐसे करें जांच


'हमसफर मित्र'। 

   गर्मी के मौसम आते ही बाजारों में हरे-हरे गेंद की तरह दिखने वाले तरबूज देखने को मिलता है। इन रसों से भरा तरबूज को देखते ही मन में लालच आ जाती है। क्योंकि तरबूज मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसको खाने से शरीर में शीतलता महसूस होने लगती है।

   पर कभी-कभी आप तरबूज का सही चुनाव नही कर पाते हैं और मीठा तरबूज के जगह स्वादहीन तरबूज ले लेते हैं जो आपका मजा किरकिरा कर देता है। आइए जानते हैं किस प्रकार के तरबूज में मिठास अधिक रहता है -

सफेद, हरे या पीले दाग वाला तरबूज 


   तरबूज देखते समय, सबसे पहली चीज जो देखनी चाहिए वो है, सफेद धब्बे। हालांकि, ये धब्बे काफी स्वाभाविक हैं। हो सकता है कई बार पटकाने, रख-रखाव के कारण भी ऐसे दाग आ गए होंगे। लेकिन, यह मिठे नहीं होते।


बड़े आकार या गोलाकार वाला तरबूज 


   शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन तरबूज में भी जेंडर होता है। जी हां! अंग्रेजी वेबसाइट शेयरएबली के अनुसार नर और मादा दोनों तरह के तरबूज होते हैं। लम्बे आकार वाले तरबूज नर, जबकि गोल आकार के तरबूज मादा तरबूज होते हैं। छपी खबर के मुताबिक नर तरबूज में अधिक पानी, जबकि मादा तरबूज अधिक मीठी होती है।

   क्योंकि हम पैसे लगा रहे होते हैं अत: हमें उसके बदले बड़े आकार का ही तरबूज चाहिए होता है। लेकिन, स्वाद के अनुसार से यह धारणा बिल्कुल गलत है। क्योंकि, बड़ा ले तो जाऐंगे लेकिन, स्वादिष्ट न होने पर सारा मजा किरकिरा हो सकता है। अत: हमें औसत आकार का तरबूज लेना चाहिए।


सूखी डंडी या हरी डंडी वाला तरबूज 


   तरबूज की डंडी या पूंछ भी बहुत कुछ बताती है। अगर यह हरे रंग की और कठोर है तो इसे न लें। क्योंकि, यह अभी ही खेत से टूट कर आयी होगी। अत: यह स्वादिष्ट नहीं होगी। वहीं, सूखे पूंछ या डंडी वाली तरबूज आपके चटकारे के लिए हैं। यह जरूर स्वादिष्ट होगी। यही कारण है कि गर्मियों के अंत में मिलने वाली तरबूज ज्यादा स्वादिष्ट होते है। जितना पुराना उतना मजेदार।


हरा तरबूज या पीले दाग वाला - 


   इसके अलावा उजले दाग, पूरे तरह से हरा तरबूज या हल्के पीले दाग वाला तरबूज में आपको पीले दाग वाला तरबूज ही मिठा लगेगा। अत: हमेशा इसे ही खरीदें। हरे तरबूज को देखकर कई बार लोग खरीद लेते हैं, जो अंदर से कच्चा होता है। वहीं, पीले दाग वाले तरबूज से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे खेत में अच्छे से पकने का मौका मिला है।

भारी या हल्का तरबूज - 


   इसके अलावा तरबूज के भारीपन से भी आप इसके मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं। जो तरबूज ज्यादा भारी होगा वह ज्यादा मिठा होगा। याद रखें कि हमेशा भद्दे दिखने वाले तरबूज ही लें और नहीं तो हरा तरबूज लें। क्योंकि असली मिठास और पके हुए यही होते हैं।


तरबूज में पोषक तत्व - 


   अंग्रेजी वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक 2/3 कप (100 ग्राम) कच्चे तरबूज में 91 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है. इसके अलावा कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे-

कैलोरी: 30।

पानी: 91%।

प्रोटीन: 0.6 ग्राम।

कार्ब्स: 7.6 ग्राम।

चीनी: 6.2 ग्राम।

फाइबर: 0.4 ग्राम।

वसा: 0.2 ग्राम।

तरबूज के स्वास्थ्य लाभ - 


* त्वचा की चमक निखारता है।

* इम्यून सिस्टम बढ़ाता है।

* इसकी ठंडी तासीर के कारण यह हमारे मस्तिष्क को।

* ताजगी से भरपूर रखता है, जिसके कारण हमें क्रोध कम आता है।

* इससे मसाज करने से ब्लैकहेड्स हटते है और चेहरे में रौनक आती है।

* कब्ज की समस्या को दूर भगाता है।

* शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।


सुमित वर्मा 

No comments:

Post a Comment