जानिए तुलसी पत्ते के 5 आश्चर्यजनक गुण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 12, 2020


जानिए तुलसी पत्ते के 5 आश्चर्यजनक गुण

'हमसफर मित्र'। 

   हिन्दू धर्म में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल केवल पूजन सामग्री के तौर पर ही नहीं किया जाता। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पत्तों में आश्चर्यजनक गुण होते है, जो सेहत की दृष्टि से बेहद फायदेमंद होते है। आइए, जानते हैं तुलसी पत्ते के बारे में -

1. तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

2. यदि आपको सर्दी, खांसी या फिर हल्का बुखार हो गया हो तो आप मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर काढ़ा बना ले और फिर इसे पी ले। आप चाहें तो इस घोल को सुखाकर इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं। इससे आपको सर्दी व हल्के बुखार में फायदा होगा।

3. जिन लोगों को सांस में दुर्गंध की समस्या होती है उन्हें रोजाना सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को मुंह में रखना चाहिए, ऐसा करने से सांस की दुर्गंध धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

4. यदि आपको कहीं चोट लग जाए तो आप तुलसी के पत्तों को फिटकरी के साथ मिलाकर, अपने घाव पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से चोट व घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी।

5. यदि आपको दस्त हो गए हैं तो तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाएं और पीस लें। अब इस मिश्रण को दिनभर में 3-4 बार चाटते रहें। ऐसा करने से आपको दस्त बंद होने में फायदा मिलेगा।

   ध्यान रखें तुलसी के पत्ते को चबाकर नही खाना चाहिए, इसमें पारा का मात्रा होने के कारण यह दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तुलसी का रस भी उतना ही फायदेमंद होता है।

No comments:

Post a Comment