29 जून का राशिफल
'हमसफर मित्र'।
* मेष :- इस समय आपको भाग्य साथ देगा। धन का लाभ होगा। मामले-मुकदमे में सफलता हासिल करेंगे।* वृष :- इस समय आपका खर्च में वृद्धि होगी। आकस्मिक हानि की संभावना है। व्यर्थ का अपवाद होगा।
* मिथुन :- इस समय धनार्जन सामान्य कारक रहेगा। मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्त्री-पुत्रादी के स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती है।
* कर्क :- इस समय निर्माण एवं कृषि कार्य में व्यय होगा। उदर विकार हो सकता है। पशु धन की हानि हो सकती है।
* सिंह :- इस समय शुभ कार्य में खर्च होंगे। धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा हो सकती है। शेयर, बैंकिंग क्षेत्र में लाभ बढ़ेगा।
* कन्या :- इस समय सम्पत्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से परेशान रह सकते हैं।
* तुला :- इस समय मित्र के सहयोग से पुराने कार्य में पूर्ण रूप से सुधार आएगा। पार्टनरशिप में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि कम रहेगा।
* वृश्चिक :- इस समय विदेश यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में नरमी। लीवर, उदर विकार एवं खान पान में अरुचि कारक रहेगा।
* धनु :- इस समय मांगलिक कार्य में कुछ अड़चनें आ सकती है। राजकीय परेशानी बनी रहेंगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
* मकर :- इस समय माता पिता को कष्ट हो सकता है। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। व्यक्तिगत कार्य में कुछ अवरोध आ सकती हैं।
* कुंभ :- इस समय आकस्मिक लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। धन, ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।
* मीन :- इस समय सम्पत्ति के लेन-देन में अस्थिरता या विवाद हो सकता है। व्यर्थ का बैर एवं विरोध की स्थिति बन सकती है। ऋण भार में वृद्धि होगी।
No comments:
Post a Comment