नाबालिग लड़की को अपहरण करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
रिपोर्ट - मनितोष सरकार।
'हमसफर मित्र' न्यूज। गुरुवार 28 मई।
बिलासपुर /सरकंडा। नाबालिक लड़की को अपहरण कर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा के अटल आवास निवासी 21 वर्षीय आरोपी लाला साहु उर्फ जितेंद्र साहू पिता मनोज साहु कल मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था। घटना के बाद नाबालिग के मां ने सरकंडा थाने में आकर अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाशी शुरू कर दी, जिस पर आज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उक्त आरोपी ने डेढ़ महीने पहले भी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। जिसका रिपोर्ट थाने में दर्ज था। और 10 अप्रैल 2020 से वह फरारी काट रहा था। उस पर अपराध क्रमांक 351/2020 धारा 354, 363 पास्को एक्ट 8, 12 लगाकर खोजबीन किया जा रहा था। इस घटना के बाद आरोपी पकड़ा गया और उस पर अपराध क्रमांक 528/2020 धारा 363 भादवि 8, 12 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, सहायक उपनिरीक्षक शारदा सिंह, आरक्षक मुरलीधर भार्गव, अतुल कुमार सिंह और महिला आरक्षक बबीता श्रीवास की अहम भूमिका रही।



No comments:
Post a Comment