3 मई का राशिफल
मेष - इस राशि वालों को आज धन का अत्याधिक व्याय होने की संभावना है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है, कार्य कुछ विलंब से अथवा कठोर परिश्रम से सफल हो सकता है।
वृष - आज आप भ्रमण कर सकते हैं, कार्य एवं पद की हानि हो सकती है, व्याय भार अधिक होगा, विभिन्न प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन - आज आपको नाना प्रकार के लाभ हो सकते हैं, उत्तम भोजन की संभावना है, बड़ों के अनुग्रह की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क - आज मन की भावनाओं में सुधार आएगा, अधिकारियों अथवा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, प्रतिक्षित कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह - आज आपको कोई झुठे आरोप लगा सकते हैं, बिना कारण से धन का व्यय होगा, आय की कमी के कारण परेशानी महसूस कर सकते हैं।
कन्या - आज आपके शरीर में पीड़ा आदि की संभावना रहेगा, आपके विरोधियों से झगड़ा हो सकता है, बवासीर अथवा अपच जैसे रोग उत्पन्न हो सकती हैं।
तुला - आज आपके दाम्पत्य जीवन में कटुता उत्पन्न हो सकती हैं, पत्नी अथवा पुत्र के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, यात्राएं कष्टकारी अथवा निरर्थक होगी।
वृश्चिक - आज आपका कार्य शीघ्र संपन्नता एवं सुख की प्राप्ति होगी, आपके विरोधी इस समय आपका सामना करने में असफल होंगे, चिंता दूर होगी।
धनु - आज आपके मन में भय पैदा हो सकती है, शारीरिक और मानसिक शक्ति की कमी महसूस कर सकते हैं, किसी कारणवश धन का अत्याधिक व्याय हो सकता है।
मकर - आज आपको मानसिक अथवा शारीरिक परेशानी महसूस होगी, घरेलू झगड़े के कारण सुखों में कमी का एहसास होगा, छोटे मोटे बातों पर अपमानित हो सकते हैं।
कुंभ - आज आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी, मित्र एवं उच्च राज्याधिकारीयों से मेल मुलाकात हो सकते हैं, व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।
मीन - आज आपको किसी बुरे कर्म वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है, अपना स्वभाव नीचता की ओर अग्रसर होंगे, कई प्रकार की हानि हो सकती है।
No comments:
Post a Comment