आज का इतिहास :-
प्रमुख दिवस :-
* गोपाल कृष्ण गोखले जयंती।9 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं :-
* 1386:- विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
* 1576:- महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
* 1588:- ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
* 1653:- विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ।
* 1689:- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
* 1874:- मुंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई ।
* 1946:- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
* 1947:- विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
* 1955:- पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
* 1960:- बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।
* 1975:- पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
* 2003:- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
* 2006:- यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
* 2008:- अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
* 2009:- नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
* 2012:- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
9 मई को जन्मे व्यक्ति :-
* 1540. सोमवार :- महाराणा प्रताप सिंह - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा, राजस्थान।
* 1661. शुक्रवार :- जहॉदार शाह - बहादुर शाह प्रथम के चार पुत्र में से एक, मुगल बादशाह, दक्कन।
* 1836. रविवार :- फर्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ, फ्रांस।
* 1866. मंगलवार :- गोपाल कृष्ण गोखले - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक, कोल्हापुर, महाराष्ट्र।
* 1922. मंगलवार :- श्रीधर मिश्रा - छत्तीसगढ़ के राजनेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री।
* 1927. सोमवार :- डॉ शेख रेस भट्टाचार्य - आदर्श विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर के पूर्व वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
* 1935. गुरुवार :- स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री, मौरावां, उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
* 1947. शुक्रवार :- माइकल लेविट - जीव विज्ञान के प्रोफेसर, भौतिक वैज्ञानिक, अमेरिका।
* 1961. मंगलवार :- महेश बघेल - छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र के पूर्व विधायक।
* 1968. गुरुवार :- संजय मिश्रा - छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।
* 1990. बुधवार :- रॉबिन सिंह - भारतीय फुटबाल खिलाड़ी, नोएडा, उत्तर प्रदेश।
* 1995. शंकर रॉय - भारतीय फुटबाल खिलाड़ी।
9 मई को हुए निधन :-
* 1931. शनिवार :- अल्बर्ट अब्राहम मिशेलसन - प्रकाश की गति के विश्लेषणकर्ता, पासाडेना, कैलिफोर्निया, अमेरिका।
* 1959. शनिवार :- भवानी दयाल सन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी।
* 1986. शुक्रवार :- तेनजिंग नोर्गे - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति, नेपाल।
* 1995. मंगलवार :- कन्हैयालाल प्रभाकर मिश्र - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
* 1998. शनिवार :- तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता, मुंबई, महाराष्ट्र।
* 2004. रविवार :- अखमद कादरोव - चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हो गया।
* 2010. रविवार :- आचार्य महाप्रज्ञ - श्वेतांबर तेरापंथी के 10 वें संत, सरदार शहर , राजस्थान।
No comments:
Post a Comment