8 मई : जानिए आज के राशिफल से, आपको क्या होने वाला है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, May 7, 2020


8 मई का राशिफल


* मेष :- आज धन प्राप्ति करने के लिए समय अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी

* वृष :- आज आप संयम में रहे अन्यथा मन बुरे कर्म की ओर अग्रसर होंगे। घर में मांगलिक कार्य आदि की आयोजन होने की संभावना है। धन लाभ होगा।

* मिथुन :- आज आपको नए मित्र से समागम होने की संभावना रहेगा। धन, अन्न आदि की प्राप्ति होगी। विलास सामग्री में वृद्धि होगी।

* कर्क :- आज मित्रों से संबंध सुधरेगा। निर्माण कार्य में गतिरोध दूर होंगे। विकास कार्यों एवं मामले मुकदमे में कुछ विलंब होंगे।

* सिंह :- आज आप सोच विचार कर कार्य करें अन्यथा नौकरी या व्यवसाय में बाधा आ सकते हैं। विरोधियों की संख्या में वृद्धि होगी। धन का हानि निश्चित संभावना है।

* कन्या :- आज आपको उत्तम वस्त्र तथा आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शासन से सहायता प्राप्त होने की संभावना है।

* तुला :- आज संबंधियों से धन अथवा सुख की प्राप्ति होगी। विद्या अध्ययन के लिए समय श्रेष्ठ है। विलास सामग्री में वृद्धि होगी।

* वृश्चिक :- आज आपको धन प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। सावधानी बरतें अन्यथा मान हानि की संभावना है। घर में विवाद की स्थिति बन सकती हैं।

* धनु :- आज आपको साझेदारों से मनमुटाव हो सकते हैं। विरोधी प्रबल होंगे। विरोधियों से समझौता कर लेना ही श्रेयस्कर रहेगा।

* मकर :- आज नूतन अनुबंधों द्वारा लाभ एवं ऋण भार में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। गृह सुख में वृद्धि होगी।

* कुंभ :- आज आपका मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है। वाहन सुख का योग है। संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।

* मीन :- आज आपको नवीन कार्य के लिए समय अनुकूल रहेगा। मित्रों में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना अधिक रहेगा।

No comments:

Post a Comment