5 मई का राशिफल :-
* मेष :- आज अति शुभ कारक रहेगा, स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। भुमि आदि लाभ के लिए उचित समय है। धन लाभ उत्तम कारक रहेगा।
* वृष :- इस समय आपको तामसी भोजन प्राप्त होगा। शरीर में आघात आदि के प्रति सावधान रहें। शासकीय कार्यो में प्रगति होगी।
* मिथुन :- सम्मान की कमी होगी, शत्रु पीड़ा पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द जैसे समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
* कर्क :- कार्य की हानि हो सकती है, गुप्त शत्रु का भय रहेगा। खानपान में संयम रखें, यात्रा कष्टकारी रहेगा।
* सिंह :- प्रियजनों को मानसिक अथवा शारीरिक कष्ट की अनुभूति होगी। पुराने कार्य में गति आएगी, ऋण भार में कुछ वृद्धि हो सकती है।
* कन्या :- धन संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। तांबा अथवा स्वर्ण से लाभ उठा सकते हैं। धन लाभ उत्तम कारक रहेगा।
* तुला :- शत्रु आपको पीड़ा पहुंचाने के लिए मौका तलाशेगा श्रम भागदौड अधिक रहेगा, यात्रा आवश्यक हो तो करे।
* वृश्चिक :- शत्रु से सावधान रहें, किसी से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। जमीन जायदाद के मामले में उलझने आ सकती है।
* धनु :- साहस में वृद्धि होगी, शत्रु भयभीत रहेगा। धातुओं से लाभ अर्जित कर सकेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।
* मकर :- बल की हानि होगी, अचानक खर्च में वृद्धि हो सकती है। कार्यो की सफलता में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है।
* कुंभ :- दुर्घटना की संभावना है, कार्य में विघ्न, शत्रु भय रहेगा। संग्रह में सावधानी रखें चोरी की संभावना है।
* मीन :- घर से बाहर जाना पड़ सकता है, चोट आदि की संभावना है। गुप्त शत्रु से भय रहेगा, दोस्तों से अनबन होगी।
No comments:
Post a Comment