साप्ताहिक राशिफल : ता. 3 मई से 9 मई तक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, May 3, 2020


'साप्ताहिक राशिफल'

तारीख - 3 मई से 9 मई तक


ज्योतिषी - मनितोष सरकार


* मेष :- इस सप्ताह आपके राशि स्वामी मंगल आपके राशि से 10 वें भाव से 11 वें भाव में प्रवेश करेंगे अत: 5 तारीख तक रोग उत्पन्न हो सकती है। शरीर में आघात आदि की संभावना रहेगा। भोजन में रुचि बढ़ेगी। 5 तारीख के बाद अति शुभ कारक रहेगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी और धन लाभ उत्तम कारक रहेगा।

* वृष :- इस समय आपके राशि पति शुक्र अपने ही राशि पर होने के कारण घर में मांगलिक कार्य उत्सव आदि की आयोजन हो सकते हैं। विद्या अध्ययन के लिए यह समय श्रेष्ठ है। मन भटकने की संभावना है।

* मिथुन :- इस सप्ताह आपके राशि स्वामी बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं अतः मित्रों और पारिवारिक सदस्यों से संबंध अच्छे होंगे। कोई शुभ कार्य करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य, सुख, यश और धन में वृद्धि होगी।

* कर्क :- इस समय आपके राशि पति चंद्र के प्रभाव से सप्ताह के शुरूआत में किसी नवीन वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है, परिवार में सुख की अनुभूति होगी। सप्ताह के मध्य में रोग ग्रस्त एवं धन का अपव्यय खर्च होने की संभावना है। सप्ताहांत में कार्य में बाधाएं आ सकती है।

* सिंह :- इस सप्ताह आपके राशि स्वामी सूर्य आपके राशि से नौ वें भाव पर होने के कारण झुठे आरोप लग सकते हैं, आय की कमी के कारण परेशानी महसूस होगी, बिना किसी कारण से धन का अपव्यय खर्च हो सकते हैं। बड़ों से अथवा मित्रों से अनबन होगी।

* कन्या :- इस सप्ताह आपके राशि स्वामी बुध आठवें भाव पर होने के कारण उत्तम फल कारक रहेगा, आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, धन लाभ होगा और पुत्र सुख प्राप्त कर सकेंगे।

* तुला :- इस समय आपके राशि पति शुक्र आपके राशि से आठवें भाव पर है अतः सुख में वृद्धि का लक्षण है, विलास सामग्री वृद्धि होगी, विद्या उन्नति का मन बनेगा, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :- इस सप्ताह आपके राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से सप्ताह के प्रारंभ में पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रु आपका सामना करने में असमर्थ होंगे, धातुओं के व्यापार में लाभ अर्जित कर सकेंगे।

धनु :- इस समय आपके राशि पति गुरु आपके राशि से दुसरे भाव पर होने के कारण बैंकिंग साख में वृद्धि होगी, परिवार मे सुख एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, शत्रु पराभाव होंगे।

* मकर :- इस समय आपके राशि स्वामी शनि आप ही के राशि में स्थित होने के कारण मध्यम फल कारक रहेगा। भुमि निर्माण कार्य में व्यय होगा, धन प्राप्ति होंगे पर अचानक खर्च करना पड सकता है, राजकीय कार्य में अपवाद एवं ऋण भार में वृद्धि हो सकती है।

* कुंभ :- इस समय आपके राशि पति शनि आपके राशि से बारहवें भाव पर होने के कारण कष्ट प्रद समय व्यतीत होगा, आर्थिक उतार चढाव, निर्माण कार्य में व्यवधान आ सकती है। मित्रों से भी आपसी लेन देन में कुछ विवाद की स्थिति बन सकती हैं।

* मीन :- इस समय आपके राशि स्वामी गुरु आपके राशि से ग्यारहवें भाव पर होने के कारण शुभ फल कारक रहेगा, स्त्री से लगाव बढेगा, भौतिक क्षेत्र में सुयश प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

No comments:

Post a Comment