21 मई का राशिफल
* मेष :- आज शुभ कार्य में विनियोग और सम्पत्ति में लाभांश मिलेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव होंगे। स्थान परिवर्तन की संभावना है।
* वृष :- आज आपका आर्थिक सहयोग बढ़ेगा। संग्रह वस्तुओं से लाभ मिलेगा। यात्रा का योग अभीष्ट कार्य के लिए शुभप्रद रहेंगे।
* मिथुन :- आज आपका सम्पत्ति के मामले में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। उद्योगों में प्रगति संतोषप्रद रहेगी। खर्च में वृद्धि होगी।
* कर्क :- आज मांगलिक प्रसंगों में प्रवास की स्थिति उत्तम रहेगी। मित्रों से सुख और पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा।
* सिंह :- आज कार्य की अधिकता रहेगी। प्रवास के कार्य में बाधा उत्पन्न होंगे। परिवार में सहयोग का अभाव बना रहेगा।
* कन्या :- आज विकास कार्यों में प्रगति होगी। मान-सम्मान मिलेगा। राजनैतिक सुयश कारक रहेगा।
* तुला :- आज मध्यम फल कारक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव, पद प्रतिष्ठा एवं राजनैतिक सुयश रहेगा।
* वृश्चिक :- परिवार में मंगल कार्यों का योग बनेगा। शुभ कार्यों में विनियोग कराकर लाभांश मिलेगा। धार्मिक कार्यों में प्रवास भी संभव है।
* धनु :- आज उद्योग व्यवसाय में उतार-चढ़ाव अधिक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।
* मकर :- आज आपको विकास कार्यों में गति मिलेगी। दाम्पत्य सुख उत्तम कारक रहेगा। मांगलिक कार्यों में प्रगति होगी।
* कुंभ :- आज आपको महत्वपूर्ण कार्य में गतिरोध आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। यात्रा में कष्ट हो सकते हैं।
* मीन :- आज आपका भौतिक सुख मिलेगी। पद वृद्धि एवं बौद्धिक कार्य में प्रगति होगी। संतान से सुख मिलेगा।

No comments:
Post a Comment