'रामायण' के 'सीता' 29 को होंगे 55 - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, April 28, 2020

[जन्मदिन की शुभकामनाएं - 29 अप्रैल]

रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया 55 वर्ष की हुए


रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया 55 वर्ष की हुए


   रामानंद सागर निर्मित प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को 55 वर्ष की हो जाएगी, दीपिका का जन्म गुरुवार 29 अप्रैल 1965 में महाराष्ट्र के राजधानी और मायानगरी कहे जाने वाले बृहद नगर मुंबई में हुआ था। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में ही अभिनय क्षेत्र में जुड़ गए और 1983 में राज किरण के साथ फिल्म 'सन मेरी लैला' में बतौर अभिनय कर फिल्मी पर्दे पर पदार्पण किया। दीपिका ने हिंदी फिल्म के अलावा बंगाली, तमिल, कन्नड़ और भोजपुरी भाषाओं में भी दर्जनों फिल्में की है। बंगाली फिल्म अभिनेता प्रसनजीत के साथ बंगाली फिल्म 'आशा ओ भालोबाशा' में अभिनय कर काफी नाम कमाया तथा बंगाली फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया। इनकी एक भोजपुरी फिल्म 'सजनवा बैरी भइले हमार' भी काफी हिट रही। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म 'घर का चिराग' (1989), 'रुपए दस करोड़', (1991) और 'खुदाई' (1994) जैसे दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।

    आज दीपिका सीता के रूप में सभी के दिलों में बसे हुए हैं, कुछ के घरों में आज भी राम 'अरुण गोविल' के साथ सीता 'दीपिका चिखलिया' का फोटो भगवान के रूप में विराजे हुए हैं। क्योंकि रामानंद सागर निर्मित धार्मिक धारावाहिक रामायण में उनको सीता के रूप में देखा गया है। राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन में 25 जनवरी 1987 से प्रत्येक रविवार सुबह 9:30 बजे से रामायण धारावाहिक प्रसारण शुरू हुआ था जो 31 जुलाई 1988 तक कुल 78 कड़ियों के बाद समाप्त हुआ। रामानंद सागर एवं कलाकारों को इतना उम्मीद नहीं था कि यह धारावाहिक इतिहास बन जाएगा, खुद दीपिका को भी पता नहीं था कि इतने बड़े धारावाहिक में उन्हें सीता का रोल मिलेगा और वह भगवान रूपी स्टार बन जाएगी।

   एक दिन अभिनय के शिलशिले में दीपिका चिखलिया रामानंद सागर के दफ्तर गई थी, उस समय रामानंद सागर दफ्तर में उपस्थित नहीं था उनके पुत्र प्रेम सागर दफ्तर में बैठा हुआ था। दीपिका को देखते ही प्रेम सागर का चेहरा खिल गया जैसे कि उन्हें अपनी मंजिल मिल गई। उन्होंने दीपिका को प्रारंभ होने वाले धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाने के लिए अॉफर दिया तो दीपिका ने एक बार में ही हां कह दी। अंत में उन्हें 4 बार के स्क्रीन टेस्ट के बाद सेलेक्ट कर लिया गया। इस धारावाहिक में रामानंद सागर निर्माता /निर्देशक और प्रेम सागर सह निर्देशक था।

   दीपिका चिखलिया को अब दीपिका टोपिवाला के नाम से जाना जाता है। दीपिका चिखलिया का विवाह 23 नवंबर 1991 में हेमंत टोपिवाला के साथ हुई थी जो एक कॉस्मेटिक कंपनी का विजनेस मैन था, तब से दीपिका का सरनेम चिखलिया के जगह टोपिवाला हो गया। इनके दो पुत्री जूही और निधि टोपिवाला है। दीपिका इस समय अभिनय क्षेत्र से हटकर पति के साथ विजनेस पार्टनर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

बिल्हा के नंबर 1 ब्लॉग में अपने विजनेस का विज्ञापन देकर व्यापार बढ़ायें, साथ ही बच्चों के एवं स्वंय का जन्मदिन का वधाई निशुल्क में दें।
ब्लॉग का सब्सक्राइव एवं शेयर जरुर करें
                   धन्यवाद 

No comments:

Post a Comment