बिलासपुर में युवक तलवार लेकर घूमता मिला, सरकंडा पुलिस ने दबोचा
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में थाना सरकंडा पुलिस ने एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजयपुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

No comments:
Post a Comment