बिलासपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, 3 बदमाश गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 7, 2026

 


बिलासपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, 3 बदमाश गिरफ्तार

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट और हंगामा करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना लालखदान चौक के पास की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कुछ युवक आपस में मारपीट करते हुए गुटबाजी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़कर थाना लाया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान जय कुमार केवंट (23) निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा, नंदकिशोर यादव (30) निवासी लालखदान तोरवा और शोभित निषाद (19) निवासी हेमुनगर तोरवा के रूप में हुई।

तोरवा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment