सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर मस्तुरी कांग्रेसीयों ने विजय रैली निकाली
गणेशदत्त राजू तिवारी की पेशकश
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः आज मस्तुरी विधानसभा के ग्राम पचपेडी में असंगठित कामगार एव कर्मचारी कांग्रेस के बैनर तले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर व असंगठित कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे के अगुवाई में KKC के प्रदेश महिला सचिव बिंदु जायसी ,जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी ,ब्लॉक महिला अध्यक्ष किरण यादव,उपाध्यक्ष प्रियंका महानंद,KKC ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र पाटले,उपाध्यक्ष विकास तिवारी व कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उपस्थित में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सजा पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के बाद शनिवार को मस्तुरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर ने सैकड़ों लोगों को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया और कहा यह सत्य की जीत है सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं।
KKC के महिला प्रदेश सचिव बिंदरम जायसी ने कहा राहुल गांधी की आवाज लोकसभा में गरजती थी उसे खामोश करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गयी लेकिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह गलत तथ्यों पर आधारित दी गयी सजा व सजा की बहाली के आदेश पर रोक लगायी है वह इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
No comments:
Post a Comment