डबल मर्डर : युवक ने मां और भाई को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत, बहन गंभीर रूप से घायल
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से तलवार मारकर हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मौत से जूझ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार इस दोहरे हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
इस लिए की है सौतेले मां और भाई की हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच की बताई जा रही है। दरअसल, विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इसपर आरोपित भड़क उठा और गुस्से में आकर तलवार से सौतेले मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया।
इस हमले में सौतेले बहन की हालत गंभीर
हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
उरला के थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सौतेले बेटे ने मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। हालांकि पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम मां हेमिन साहू और भाई रोहन साहू है।
No comments:
Post a Comment