इन राज्यों में बढ़ रहे है डेंगू के केस, जान लीजिए लक्षण और बचाव के उपाय - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 1, 2023

 'आज का सेहत' 

इन राज्यों में बढ़ रहे है डेंगू के केस, जान लीजिए लक्षण और बचाव के उपाय

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में हो रही बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे मच्छरो का खतरा बढ़ गया है ऐसे में लोगो इनसे होने वाली बीमारियों से सावधानी बरतने की जरूरत है। हाल ही में कुछ इलाकों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आप सोच रहे होंगे की डेंगू कहा से आ गया तो आइए जानते है डेंगू के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानते है। 


डेंगू को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट 

पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल में भी डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, यहां भी अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली - डेंगू का अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को बेड बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यूपी - तमाम जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है यहाँ कानपुर में हर 20वें घर में डेंगू का मच्छर है।

मध्य प्रदेश - भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों के लाखों घरों में डेंगू का लार्वा मिला है।

बिहार - यहां भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। यहाँ कई घरों में डेंगू के मरीज मिल रहे है ऐसे में यहाँ पर स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। 


कैसे होता है डेंगू ? 

आपको बता दे, मादा एडीज मच्छर के काटने से डेंगू जैसी बीमारियां होती है। यह मच्छर गंदगी में नहीं बल्कि साफ जगह पर पनपता है। जो लोग साफ इलाकों में निवास करते है उन्हें इसका खतरा ज्यादा रहता है ये मच्छर रात की अपेक्षा दिन के समय काटते हैं। यह चार प्रकार का होता है, टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4. बोलचाल की भाषा में इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।


किस समय ज्यादा फैलता है डेंगू ? 


डेंगू के सबसे अधिक मामले जुलाई से अक्टूम्बर के महीने में ज्यादा देखने को मिलते है आमतौर पर डेंगू बारिश के मौसम में ही फैलता है। ये बीमारी पानी के जमा होने की वजह से फैलती है। 


डेंगू से ऐसे बरते सावधानी 


घर के अंदर या बाहर कहीं भी पानी न जमा होने देवे। 

पानी भरने वाले बर्तनो को हर रोज साफ करे। 

पालतू जानवरो को जिन बर्तनो में पानी पिलाते है उन्हें साफ करे। 

छत पर रखी पानी की टंकी को अच्छे से साफ करे। 

घर के बगीचे में रखे गमलो में पानी न जमा होने देवे। 

सफ्ताह में कूलर और की टंकी पेट्रोल या मिट्टी का तेल डाले। 

सफ्ताह में एक बार फ्रीज़ को जरूर साफ करे। 

सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करे। 

फुल स्लीव्स वाले कपडे पहने। 

घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद करके रखे। 


डेंगू के लक्षण 

सिर दर्द, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द, ठंड लगने के साथ बुखार चढ़ना, जी मिचलाना, उल्टी आना, आंखों में दर्द,  स्किन पर लाल चकत्ते होना, मुंह का स्वाद खराब होना। 


यदि डेंगू हो जाए तो इन बातो को रखे ख्याल 


फ्रेश फ्रूट जूस और नारियल पानी का हर रोज सेवन करे। 

मरीज को डॉक्टर की सलाह पर समय से दवाई देवे । 

प्लेटलेट्स के बढ़ने पर कीवी और पपीता जैसे फ्रूट्स का सेवन करे। 

मसलेदार खाना खाना बंद कर देवे। 

गर्म पानी का सेवन करे। 

साफ सफाई का पूरा ख्याल रखे। 


डेंगू में प्लेटलेट काउंट का क्या रोल है?

डेंगू तब और अधिक गंभीर हो जाता है, जब बीमार व्यक्ति के ब्लड में प्लेटलेट काउंट काफी कम होने लगता है। प्लेटलेट थक्का बनाने वाली कोशिकाओं को कहते है। ऐसे में यदि आपका प्लेटलेट काउंट का स्तर पहले से ही कम है, तो दूसरों की तुलना में डेंगू से आप जल्दी संक्रमित हो सकते हैं।


डेंगू मरीजों के प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय

पपीता - पपीते में प्लेटलेट्स को बढ़ाने वाले एंजाइम पाए जाते हैं। हर रोज पपीते का जूस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ सकती है।

गिलोय - गिलोय का जूस प्लेटलेट्स को बढ़ाने में यूजफुल है। इस रस मार्केट में आसानी से मिलता है। उसमें लिखें इंस्ट्रक्शन के हिसाब से इसे पिएं।

विटामिन सी - विटामिन सी से भरपूर फूड जैसे कि आंवला, नींबू, अमरूद प्लेटलेट्स बढ़ाने में हेल्प करते है।



No comments:

Post a Comment