गद्दार का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राहुल गांधी ने जताया शोक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 6, 2023

 


गद्दार का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राहुल गांधी ने जताया शोक 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय गयाक गद्दार का निधन हो गया है। 


दक्षिण भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। तेलंगाना के  प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार गद्दार का आज यानी 6 अगस्त को निधन हो गया है। गद्दार के निधन के पीछे उनका पिछले काफी समय से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। प्रसिद्ध गायक ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह 1980 के दशक के दौरान और बाद में तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान अपने क्रांतिकारी गीतों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है। 


ये बनी निधन की वजह

गुम्मदी विट्ठल राव उर्फ गद्दार का रविवार यानी आज, बढ़ती उम्र के चलते फेफड़ों और मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उन्हें 20 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि 3 अगस्त को उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और वह ठीक हो गए थे। लेकिन, उन्हें फेफड़े और मूत्र संबंधी समस्याओं की भी परेशानी थी, जो बढ़ती उम्र के साथ काफी बढ़ गई और उनके निधन का कारण बनी।


राहुल गांधी के जताया दुख

मशहूर गायक गद्दार के निधन ने सभी को गमगीन कर दिया है। सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ ही बड़े-बड़े राजनेता भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गद्दार के निधन पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'तेलंगाना के प्रतिष्ठित कवि, गीतकार और उग्र कार्यकर्ता श्री गुम्मादी विट्ठल राव के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। तेलंगाना के लोगों के प्रति उनके प्यार ने उन्हें हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए अथक संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।'


पहले नक्सली थे गद्दार

बता दें गद्दार, 2 जुलाई को तेलंगाना के खम्मम में राहुल गांधी द्वारा संबोधित कांग्रेस की एक सार्वजनिक बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य नेताओं ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गायक बनने से पहले गद्दार एक नक्सली थे, जिन्होंने जंगलों सहित भूमिगत जीवन व्यतीत किया था। साल 2018 में गद्दार ने विधानसभा चुनाव में अपने जीवन में पहली बार मतदान किया था।



No comments:

Post a Comment