“कांग्रेस की सरकार बनते ही एक महीने के बाद कलेक्टर-अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा” कांग्रेस नेता का बड़ा बयान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, June 29, 2023



 “कांग्रेस की सरकार बनते ही एक महीने के बाद कलेक्टर-अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा” कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

 कांग्रेस नेता ने कलेक्टर और अधिकारी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने किया समर्थन 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



 मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है, वैसे-वैसे नेताओं की भाषा बिगड़ती जा रही है। बीजेपी हो या फिर कांग्रेस दोनों ही दल बयानबाजी में किसी से पीछे नहीं हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है जिसने राजनैतिक गलियारों को एक बार फिर महका दिया है।


फिर छलका हार का दर्द

 जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया भांडेर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां एक बार फिर उनका विधानसभा उपचुनाव में हार का दर्द सामने आया है। यहां उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश के कलेक्टर और अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।


सरकार बनते ही होगा हिसाब-किताब

 कांग्रेस ने नेता ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि हमारी सीट तो धोखे में चली गई हम नहीं जानते थे कि साले पुलिस वाले हमारे खिलाफ बटन दबा देंगे। इतना हमने सोचा नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी में ये देश को भी बेंच सकते हैं। फूल सिंह बरैया जब ये भाषण दे रहें थे सामने ही पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।


सबको उलटा लटका दिया जाएगा

 उन्होंने कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेंगी और सरकार बनते ही दतिया में इसका हिसाब किताब किया जाएगा। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही, कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेते ही अगले एक महीने के बाद फूल सिंह बरैया द्वारा कलेक्टर और अधिकारियों को उल्टा लटका दिया जाएगा।


बयान पर गरमाई सियासत

 कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया के इस बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है जहां बीजेपी इसे कांग्रेस की गणित और विकृत मानसिकता करार दे रही है वहीं कांग्रेस का तर्क है कि कुछ कलेक्टर और अधिकारी बीजेपी के एजेंट और कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं और इसीलिए फूल सिंह बरैया ने यह बयान दिया है कांग्रेस भी बरैया के बयान का समर्थन कर रही है।



No comments:

Post a Comment