कोलकाता के एक और ट्रेन हुए दुर्घटना का शिकार, एक्सप्रेस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई अपनी जान
'हमसफर मित्र न्यूज'
कौशांबी: उड़ीसा में कोरोमंडल ट्रेन हादसे की आग अभी ठंढी भी नहीं हुई कि मंगलवार की सुबह सियालदह से अजमेर जा रही 12987 एक्सप्रेस ट्रेन में शॉर्ट सर्किट हो गया. देखते ही देखते पूरी बोगी आग की चपेट में आ गई. बड़ी मुश्किल से यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जान बचाने के लिए खिड़कियों से ही कूद पड़े. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है.
ताजा अपडेट के मुताबिक आग काबू तो हो गई है, लेकिन अभी भी राहत कार्य जारी है. यह घटना कानपुर- प्रयागराज रेल लाइन पर कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास की है. जानकारी के मुताबिक सियालदह से चलकर 12987 एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर जा रही थी. जैसे ही यह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के आगे कौशांबी जिले में भरवारी स्टेशन के पास पहुंची, अचानक कोई शॉर्ट सर्किट हो गया. ट्रेन में आग देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया.
आनन फानन में यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोकी और जान बचाने के लिए खिड़कियों से ही कूदने लगे. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़े जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और रेल कर्मचारियों की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है.

No comments:
Post a Comment