ठाकुर का सेवानिवृत्ति पर बिल्हा कॉलेज में की गई विदाई समारोह
'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सहायक ग्रेड 3 के बाबू श्री भोपसिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त पर विशेषतौर पर विदाई समारोह रखा गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के साथ - साथ नगर के गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सदस्यों उपस्थित रहे।
करीब 3 घंटे की कार्यकम में प्राध्यापक डॉ ए एल साण्डे सर ने माइक संचालन करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों को अभिवादन किया और सभी को माइक में बोलने का अवसर दिया, जिसमें प्राचार्य डॉ सुश्री प्राची सिंह जी ने कहा कि भोपसिंह ठाकुर एक ऐसा बाबू थे जिन्होंने बखूबी से कार्यलय का कार्य संभाला और सभी के साथ अच्छा व्यवहार कर पुरे स्टाफ का दिल जीत लिया। आज उनके सेवानिवृत्त से कार्यालय में कुछ सूना सूना प्रभाव दिख सकता है, क्योंकि उनका कार्य सर्वोपरी रहा और समय पर कार्य पूरा करने में वह माहिर था।
श्री भोपसिंह ठाकुर का जन्म 12 मई 1961 शुक्रवार को बिलासपुर जिले (वर्तमान मुंगेली जिला) के चीनू नामक गांव में हुआ था। इन्होने 1 नवंबर 1984 में पहली बार बिल्हा कॉलेज में भृत्य के रूप में नौकरी की शुरुआत की। करीब 9 साल तक जून 1993 में बिल्हा में सेवा दी फिर जुलाई 1993 में वर्तमान कोरबा जिले के भैष्मा के कॉलेज में कार्य किया। तीन साल बाद जून 1996 में तबादला हो गया। जुलाई 1996 में बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज में वर्ष 2010 तक कार्यरत रहे, यहां से प्रमोशन होकर मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में सहायक ग्रेड 3 के रूप में कार्य किया। मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज से 18 नवंबर 2011 को बिल्हा कॉलेज में कार्य प्रारंभ किया। 12 साल तक बिल्हा शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय में रहकर 31 मई 2023 को रिटायर हुए।
इनके कार्यकाल में कई गरीब छात्रों को इन्होंने आर्थिक मदद भी की और सहयोग भी किया। कॉलेज के सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाया और नए - पुराने सभी स्टाफो का दिल जीत लिया। सभी स्टूडेंट्स भी इनको चाहने लगे। सभी के साथ अपनत्व बनाएं रखा। अब उनके विदाई समारोह में सभी स्टाफ एवं स्टूडेंट्स भावुकता से उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दिया।
श्री भोपसिंह ठाकुर के रिटायर होने के कुछ दिन पहले उनके स्थान पर एक महिला श्रीमती गायत्री वैष्णव सहायक ग्रेड 3 के कार्य पर जायनिंग लिए है। उक्त महिला ने भावुकता स्वर में उन्हे विदाई दी और कहा हमें ठाकुर जी से अनेक अभिज्ञता मिली है और हमें जब भी जरुरत परे मैं सदा उनका मार्गदर्शन लेते रहुंगी।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुश्री प्राची सिंह, प्राध्यापकगण डॉ ए एल साण्डे, डॉ ए के शर्मा, डॉ एम आर आगर, डॉ संजय अग्रवाल, डॉ शुभा वर्मा, डॉ आर पी शर्मा, डॉ भजनकर, श्री भवेश पटेल, श्री उके सर, सुश्री शालू बंसल एवं छात्रावास अधिक्षक मरकाम, लेबटेक्निशियन टेकम, सहायक ग्रेड 3 श्रीमती गायत्री वैष्णव, श्रीमती वर्षा दुबे, श्रीमती रमा यादव, चंद्राकर, भृत्य चंद्रकांत दुबे, चंद्रकुमार, अशोक यादव, चित्रांगधा मरावी, हमसफर मित्र के संपादक मनितोष सरकार एवं घर के सदस्यों शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment