कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत से कांग्रेसी में खुशी की लहर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, May 13, 2023

 


कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत से कांग्रेसी में खुशी की लहर 

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीः आज विधानसभा मस्तुरी में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की भारी बहुमत से मिली जीत से खुशी की लहर। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता जयंत मनहर ने कहा कि कांग्रेस का आगाज शुरू हो गया है। यह चुनाव उनकी एक झलक है। तभी तो कर्नाटक की सम्मानित जनता द्वारा कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बना गई है।

     उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की ही कड़ी तपस्या का रंग है, जो कर्नाटक से भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो गया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा का ही यह परिणाम है और यह कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी। आने वाला समय कांगेस पार्टी का ही होगा।

     कांग्रेसी नेता जयंत मनहर ने बताया कि कर्नाटक में कोई भी मजूबत चेहरा न था, जो कांग्रेस का सामना कर सकता। आम जनता की कठिनाईयों को ना समझते हुए कुछ चुनिंदा लोगों का साथ देना। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम रही है, चाहे वह देश की उन्नति का मामला हो या देश की महिलाओं का। भाजपा सरकार ने लोगों की नाराजगी दूर करने की बजाए उन पर अनेकों प्रकार के नियम कानून थोप दिए, जिससे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है और अब जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का आईना है।और 2024 में छत्तीसगढ में भी हम 75 पार होंगे।



No comments:

Post a Comment