मानिकचौरी जोन के बहतरा में पटेल मरार भवन में गुरुवार को जोन, सेक्टर जोन की जनसंपर्क कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी ने विचार विमर्श किया गया... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 7, 2023

 


मानिकचौरी जोन के बहतरा में पटेल मरार भवन में गुरुवार को जोन, सेक्टर जोन की जनसंपर्क  कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी ने विचार विमर्श किया गया... 

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः  जनसंपर्क कार्यकर्ता बैठक में में प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी मानिकचौरी जोन के ग्राम पंचायत बहतरा में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर राज्यसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दिया।

उनहोने कहा भाजपा की केंद्र सरकार तमाम क्षेत्रों में विफल रही है।राहुल गांधी के खिलाफ किये षडयंत्र को जनता देख रही है।आने वाले समय में जनता मुहतोड़ जवाब देगी। 

छत्तीसगढ़ के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों छत्तीसगढ़ की विकास कांग्रेस सरकार की देन है भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार  करने के आलाव कोई काम नही कर सकते जबकि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया है।आने वाले चुनाव में घर घर जाकर जनता को केंद्र सरकार की गलती नीतियों  की असलियत बतायेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी ने कहा कि यूवा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की रीति नीति और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए महिलाओं के लिए किसानों के लिए एक से एक विभिन्न योजनाएं लागू किया जिससे सभी लगातार लाभंवित हो रहे हैं।हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचे।

आज कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी के साथ अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे ,केकेसी संभाग अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे, विशंभर खुटे,नीखिल जायसवाल, केशव साहू,ओमेश काठले,दूजराम बंजारे, दिलीप पटेल,बलराम पटेल, कुमार रजक,दुकालू पटेल, रामकुमार पटेल, वासुदेव पटेल, रामचंद्र पटेल,नरेंद्र महानंद उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment