बिल्हा के निपनिया में तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, नशे में चूर ड्रायवर फरार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, April 15, 2023

 


बिल्हा के निपनिया में तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, नशे में चूर ड्रायवर फरार

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा। बिल्हा के निपनिया में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा, घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की बताया जा रहा है। खुशकिस्मत थी कि घर पर कोई मौजूद नहीं थे बल्कि पास में ही 6 बच्चे खेल रहे थे, बच्चों ने भागकर अपने जान बचाई। ऐसे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि वह घर तोड़ते हुए आगे निकल गया। यह हादसा होते ही लोगों की वहां भीड़ एकत्रित हो गई मौके की नजाकत को देखते हुए चालक वहां से फरार हो गया। ध्वस्त हुआ घर शांति पटेल नामक महिला का होना  बताया जा रहा है। मौके पर बिल्हा पुलिस पहुंच चुकी थी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2 बजे बिल्हा मोड़ की ओर से चावल लदे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बसे झोपड़ीनुमा घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में चूड़ था। ट्रक मालिक और चालक बिल्हा का होने का अनुमान है। फिलहाल बिल्हा पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही हैं।





No comments:

Post a Comment