'आज का सेहत'
इन लोगों के लिए हानिकारक है घी, भूलकर भी न करें सेवन
लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक), बिल्हा
'हमसफर मित्र न्यूज'
भारतीय खाने का अहम हिस्सा है घी
देसी घी हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है,जिसे खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। पर अनेकों को यह नहीं मालूम कि घी जितना फायदा करते हैं उतना नुकसान भी करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं घी के नुकसान के बारे में, तो आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में घी से होने वाले नुकसान के बारे में...
गुणों से भरपूर है घी:
औषधीय गुणों से भरपूर घी में विटामिन ए, सी, डी, के जैसे कई पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
नुकसान भी पहुंचा सकता है घी:
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए गुणकारी घी हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है। जी हां, घी के अधिक सेवन अथवा किसी रोगग्रस्त व्यक्ति अगर घी का सेवन करते हैं तो वह प्राण घातक भी हो सकते हैं।
जानें घी के नुकसान के बारे में :
घी कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है, खासकर उन लोग जिसको घी से एलर्जी हो अथवा किसी बीमारी से ग्रसित हो। तो चलिए जानते हैं-
पाचन संबंधी समस्या:
पाचन या पेट से जुड़ी समस्याओं में घी खाने से आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। घी चिकनाई युक्त होने के कारण आपके पाचनतंत्र में प्रभाव डाल सकते हैं। अतः अगर पेट संबंधित समस्या हो तो घी का न करें।
लिवर सिरोसिस:
अगर आप लिवर सिरोसिस अर्थात लिवर में सूजन हो तो या लिवर संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो भी आपको घी खाने से परहेज करना होगा। लिवर सिरोसिस को फैटी लिवर भी कहा जाता है। घी फैट युक्त होते हैं इसलिए फैटी लिवर की समस्या वाले को घी का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए।
मौसमी बुखार में हानिकारक है घी:
मौसमी बुखार होने पर भूलकर भी घी का सेवन न करें। मौसमी बीमारियों में पाचनतंत्र कमजोर हो जाती हैं, इस समय घी के सेवन से समस्याएँ बढ़ सकती हैं।
हेपेटाइटिस:
हेपेटाइटिस होने पर अगर आप घी खाते हैं, तो इससे आपकी हालत और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल:
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो घी का सेवन न करें। कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में घी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाते हैं और आप घी का सेवन करते हैं तो समस्याएं बढ़कर हाई बीपी अथवा हार्ट अटैक जैसे समस्या आ सकती हैं।
No comments:
Post a Comment