दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा, फायरिंग से दहला इलाका, भारी पुलिसफोर्स तैनात - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 20, 2023

 


दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा, फायरिंग से दहला इलाका, भारी पुलिसफोर्स तैनात

'हमसफर मित्र न्यूज' 



 हरियाणा के मेवात इलाके में आने वाले नूंह जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। घटना जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव की है, जहां दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पत्थरबाजी के साथ – साथ फायरिंग भी हुई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इस झगड़े में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के आने से पहले गांव युद्धभूमि में तब्दील हो गया था। हालात अब नियंत्रण में हैं। पुलिस उपद्रवियों की धर-पकड़ कर रही है।


बवाल की वजह क्या है ?


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हिंसक झड़प की पटकथा रविवार को हुई एक घटना ने ही लिख दी थी। खेड़ा खलीलपुर गांव के एक पक्ष के लोगों का कहना है कि रविवार सुबह उनका एक लड़का बिलाल जो कि नाबालिग है, बाइक से किसी को छोड़ने गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था, इस दौरान नत्थूराम नामक शख्स से उसका विवाद हो गया। यहां पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।


वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि बिलाल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। नत्थूराम के घर के सामने एक 8 वर्षीय बच्ची हादसे का शिकार होने से बाल- बाल बच गई थी। इस पर नत्थूराम ने उसे टोंका तो उसने उल्टा जवाब दिया। जिस पर दोनों में बहस हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया था।


सोमवार को मामला फिर सुलगा


सोमवार को ये मामला फिर से सुलगा और दूसरे समुदाय के लोगों ने नत्थूराम पर हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। छतों से ईंट-पत्थर बरसाए जाने लगे। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हिंसक झड़प में नत्थूराम परिवार जख्मी हो गया है, जिसका उपचार सोहना के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी उषा कुंडू की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बलप्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया।


घरों में घुसकर छत से पत्थर बरसा रहे हुड़दंगियों को दबोचा गया। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बता दें कि हरियाणा का मेवात इलाका सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर काफी संवेदनशील रहा है। यहां समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आते रही हैं। राजस्थान के दो सगे भाईयों की हत्या भी इसे इलाके में हुई थी, जिसे लेकर भारी बवाल मचा हुआ है।



No comments:

Post a Comment