पचपेड़ी को पूर्ण तहसील देने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास मंत्री जयसिह अग्रवाल का जताया आभार....
पचपेड़ी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
पचपेड़ीः छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ,पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पचपेडी मिनीमाता प्रबंधन समिति के द्वारा गुरू घासीदास बाबा जयंती समारोह मेन विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व क्षेत्रवासियों की मांग पर पचपेडी को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्ण तहसील की दर्जा देने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय व क्षेत्रवासियों ने मिलकर आभार व्यक्त किया।
बता दे कि पचपेडी आसपास 64 गांवों का केंद्र है।राजस्व व अन्य जरूरी कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी पर निर्भर रहना पडता था,जिसे लेकर काफी अरसे से पचपेडी को तहसील बनाने की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी।
पचपेडी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने से पचपेडी समेत अंचल के गांवों में खुशी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि पचपेडी को पूर्ण तहसील बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा की जा रही थी।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पचपेडी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलवाकर क्षेत्रवासियों को बडी सहूलियत प्रदान किया है।क्षेत्रवासियों के मांग पूरी होने पर पचपेडी सहित पूरे मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
आज बिलासपुर न्यू सर्किट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व मस्तुरी पचपेडी क्षेत्रवासियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का शाल व गुलदस्ता से सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
मस्तुरी ब्लॉक के पचपेडी क्षेत्र के सरपंचगण,क्षेत्रीय किसान सहित आम जनता ने तहसील बनाने मे अहम भूमिका अदा करने का पूरा श्रेय जनप्रिय और सुखदुख का सच्चा साथी माने जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष को दिया जिनके द्वारा उनकी समस्याओं को रख विगत लंबे समय से पचपेडी को तहसील बनाने हेतु संघर्ष पर संघर्ष किया जा रहा था।आखिरकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का संघर्ष कामयाब रहा और छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा पचपेडी को पूर्ण तहसील बनाकर क्षेत्रवासियों को बडा सौगात दिया गया है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को क्षेत्रवासियों जनपद सदस्य, सरपंच व पंचगण सहित आम नागरिकों ने आभार जताया।और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का संपूर्ण क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया और कहा कि पचपेडी को पूर्ण तहसील बनने पर क्षेत्रीय लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने से राहत मिलेगी साथ ही साथ लोगों की समय और धन का बचत भी होगा निकटतम स्थान पर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण तत्परता से होगी और लंबित प्रकरणों की संख्या होने से मस्तुरी तहसील का भार भी कम होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम कश्यप, मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर, महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा,केकेसी जिला अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे, केकेसी महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी, मिनी माता प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखराम खुटे,बुंदराम,ब्लॉक महामंत्री पुतन दुबे,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, जोन अध्यक्ष अमृत राठौर,वरिष्ठ कांग्रेस शब्दसांची प्रेमी सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी व ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment