कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज भरारी जोन के सुकुलकारी से लेकर बेल्हा में समापन किया गया.... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 13, 2023

 


कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज भरारी जोन के सुकुलकारी से लेकर बेल्हा में समापन किया गया....

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




 मस्तुरीः विधानसभा मस्तुरी  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज मस्तुरी कांग्रेस छाया विधायक दीलिप लहरिया के अगुवाई पर व वरिष्ट कांग्रेसी नेता जयंत मनहर के सरंक्षण में भरारी जोन के ग्राम सुकुलकारी से आरंभ होकर ग्राम पंचायत बेल्हा में समापन हुआ।

 मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सुकुलकारी ,बेल्हा के दोनों गांव के हर बूथ पर यात्रा निकाल कर की गई।

स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया। यात्रा लगभग दो महीने चलेगी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे।

 विधानसभा मस्तुरी  के छाया विधानसभा दीलिप लहरिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर  ने विश्वास दिलाया कि वे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मस्तुरी विधानसभा के गांव गांव के हर बूथों में हर गली मोहल्ले में घर घर पहुंच कर सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कमर तोड महंगाई कर दी है,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ गई है,केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों को देखते हुए भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोडो अभियान यात्रा चलायी जा रही है। इस अभियान में प्रत्येक गांव के हर बूथ मोहल्ले और हर में कांग्रेसी नेतागण, कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी हर बूथ में पहुंच कर केंद्र सरकार के गलत नीतियों को बता रहे हैं कि भ्रष्टाचार जुमला पार्टी ,मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों बेरोजगारी और बढती महंगाई को बता रहे हैं और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जिससे जनता को लाभ हो रहा है कैसे छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की आर्थिक स्थिति को लगातार विभिन्न योजनाओं को लागूकर सुधारने का प्रयास कर रही है लोगों के बीच हाथ से हाथ जोडो अभियान यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

आज हाथ से हाथ जोडो अभियान में मस्तुरी कांग्रेस छाया विधायक दीलिप लहरिया, आज के पदयात्रा के सरंक्षक कांग्रेसी नेता जयंत मनहर, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,महिला प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष सुकृता खुटे,केकेसी प्रदेश सचिव बिंदु जायसी,अ.ज.ब्लॉक अध्यक्ष लखन टंडन,वरिष्ठ कांग्रेसी कमल डहरिया, केकेसी जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी, ,महामंत्री बजरंग चंद्राकर, जोन अध्यक्ष कांति भारद्वाज,जोन अध्यक्ष चंदराम साहू, वरिष्ट कांग्रेसी पंकज विशाल,राजिव मितान से भुजबल यगदव,कृष्णा यादव, हरिदयाल यादव,अमृत यादव,सहित ब्लॉग कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment