कांग्रेस महाधिवेशन की स्वागत समिति प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी समेत 15 और कांग्रेसजनों के नाम हुए शामिल..
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोर शोर से पूर्णता की ओर है।
इसी क्रम में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से इस महाधिवेशन की स्वागत समिति में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचन्द जायसी समेत 15 और कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है।
यह जानकारी श्री वेणुगोपाल द्वारा जारी एक पत्र के जरिए प्राप्त हुई है। सदस्यों ककी सूची इसमें सीएम के दोनो सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, प्रवक्ता सुशील आनंद ,राजेन्द्र तिवारी, सुभाष धुपड, प्रतिमा चंद्राकर ,बिलासपुर से वाणी राव, मस्तूरी से प्रेम चंद जॉयसी, अमरजीत सिंह, सीमा वर्मा ,राजेन्द्र साहू,रजनु नेताम ,सफी अहमद, चुन्नी लाल जांजगीर से शामिल है।


No comments:
Post a Comment