पूर्व विधायक सियाराम कौशिक बने कवर्धा के जिला प्रभारी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 20, 2023

 


पूर्व विधायक सियाराम कौशिक बने कवर्धा के जिला प्रभारी

'विमल अग्रवाल' बिल्हा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा :- आगामी 26 जनवरी को प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए छत्तीस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है.


कवर्धा जिले के नव नियुक्त प्रभारी बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने बताया की आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारणी सहित जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षको की महत्त्वपूर्ण बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा ली गईं जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर सभी को अवगत कराया गया की इस महत्त्वपूर्ण अभियान हेतु आप सभी अपने प्रभार के जिलों मे बैठकों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें की कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी इस यात्रा के माध्यम से डोर टू डोर जाकर  राहुल गाँधी जी की चिट्ठी जनता को सौंपकर उनसे संवाद स्थापित किया जायेगा यात्रा का मुख्य रूप से उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों सहित देश में बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, किसान विरोधी नितियाँ, समाज के आपसी भाईचारे को समाप्त कर कटुता बढ़ाना जैसे मुद्दों पर जनता के सामने भाजपा को बेनकाब करने का कार्य पुरजोर तरीके से किया जायेगा,,



No comments:

Post a Comment