राशिफल: आज 9 दिसंबर को कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
आज का पंचांग :
तिथि
प्रतिपदा
नक्षत्र
मृगशीर्षा, आद्रा
करण
कौलव, तैतिल, गर
योग
शुभ, शुक्ल
सूर्योदय
07:03 AM
सूर्यास्त
05:25 PM
मेष:
आज भाग्य वृद्धि के संग अचानक से धन लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को बहुत अच्छा परिणाम मिल सकता है। विदेश जाने का योग है। किसी का झूठा ना खाएं।
वृषभ:
असमंजस की परिस्थिति बनेगी। सेहत बिगड़ने के आसार हैं। फालतू के खर्च बढ़ेंगे। दोपहर के बाद धन लाभ होगा। साथी की चिंता सताएगी।
मिथुन:
साथी से मनमुटाव होगा, वहीं आपकी फिजूलखर्ची भी बढ़ेगी और घर में तनाव रहेगा। काम पर ध्यान देंगे तो बहुत अधिक लाभ होगा।
कर्क:
बढ़ता हुआ खर्च आपको चिंता में डाल सकता है। परिवार में अनबन हो सकती है। अच्छी सोच से ही आपका कारोबार बढ़ सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
सिंह:
कारोबारी साथियों से लाभ की संभावना है। सम्मान में आशातीत वृद्धि होगी। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के संग रोमांस बढ़ेगा। आलस्य की स्थिति रहेगी।
कन्या:
आज आपको धन का लाभ मिलेगा। बहुत खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी को मधुर बनाने का प्रयास करें। जीवनसाथी से विवाद की आशंका बन रही है।
तुला:
आज बिना मतलब किसी पर क्रोधित हो सकते हैं। आपको पैसों की तंगी हो सकती है। सेहत खराब रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
वृश्चिक:
कोई खास व्यक्ति आज आपके लिए धन लाभ का कारण बन सकता है। बिजनेस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आज आपको भरपूर प्यार करेगा।
धनु:
थकान और आलस्य की स्थिति रहेगी। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं होगा। सरकारी काम में रूकावट आएगी। बच्चों से मतभेद होगा। पार्टनर आपको परेशान करेगा।
मकर:
आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन या कोई अन्य डील पक्की हो सकती है। खर्च अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेंगे। सेहत में गिरावट रहेगी।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। परन्तु खर्च भी कम नहीं होगा। आंखों में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर से विशेष चिंतित हो सकता है।
मीन:
आज आपको कोई भी निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। किसी भी काम में आज सफलता नहीं मिलेगी, जिससे आपके मन में खीणता आएगी। परिवार के संग तालमेल बिठाकर चलें।
No comments:
Post a Comment