एकता विद्या मंदिर में नगर स्तरीय शुद्ध लेखन व सामान्य ज्ञान परीक्षा का किया गया आयोजन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 20, 2022

 



एकता विद्या मंदिर में नगर स्तरीय शुद्ध लेखन व सामान्य ज्ञान परीक्षा का किया गया आयोजन 

'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






              बिल्हा। रविवार को बाल सखा बिल्हा के द्वारा स्थानीय एकता विद्या मंदिर में नगर स्तरीय शुद्ध लेखन व सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

      प्रातः 10 से 10.30 बजे प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 स्तर पर आयोजित शुद्ध लेखन परीक्षा में कुल दर्ज 215 परीक्षार्थी में 163 व द्वितीय पाली में प्रातः 11 से 11.30 बजे कक्षा 9 से 12 स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में कुल दर्ज 443 परीक्षार्थी में से 361 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

            इस आयोजन से बिल्हा नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

              इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में बाल सखा यशवंत कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, महेश माखीजा, दुष्यन्त टुटेजा, किशोर बजाज, नंदलाल मोर्यानी, संजय अग्रवाल, संतोष यादव, कन्हैया अग्रवाल, राजकुमार मानिकपुरी, मेघनाथ निर्मलकर, नानक मिहानी, राजेश शर्मा,मनोज मंगल, सुभाष अग्रवाल सहित एकता विद्या मंदिर व स्थानीय शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




No comments:

Post a Comment