नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफ़ेशनल ब्यूटीशियन (FIPB & AIBPO) ने दीप पर्व पर किया वंचित समुदाय के लोगों के जीवन में "उजियारा" - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 22, 2022



 नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफ़ेशनल ब्यूटीशियन (FIPB & AIBPO) ने दीप पर्व पर किया वंचित समुदाय के लोगों के जीवन में "उजियारा"

कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियाँ

'हमसफर मित्र न्यूज' 

             

      


बिलासपुर/फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) तथा अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" की जिला इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में दीप पर्व के अवसर पर " उजियारा" कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 22 अक्टूबर 2022 को कुष्ठ बस्ती हेमू नगर बिलासपुर में कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बीच जाकर दीपावली की खुशियॉ बांटी । 

नारी शक्ति संगठन "तेजस्विनी" की सदस्याओं तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की बिलासपुर जिला इकाई की संयोजिका पिंकी हेड़ाऊ, वास्ती गढ़ेवाल, साक्षी खरे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ प्रभावित परिवारों, महिलाओं एवं बच्चों को दीप पर्व पर "उजियारा कार्यक्रम" के अन्तर्गत मिट्टी के दीपक, तेल-बाती, बिस्किट,फल आदि सामग्री वितरित किया । 

 अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन "तेजस्विनी" तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, ब्यूटी इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में युवतियों एवं महिलाओं की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक सरोकार, सामाजिक जागरूकता के लिए समय - समय पर विविध कार्यकम आयोजित किए जाते हैं।




न्युनतम दरों पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नंबर - 9009153712

'हमसफर मित्र न्यूज' में सभी प्रकार के विज्ञापन दर - 

* 1 बार का 50 रुपये। 
* 3 बार का 100 रुपये। 
* दिनभर का 200 रुपये। 
* दिनभर 1 सप्ताह का 1000 रुपये। 
* दिनभर 15 दिन का 1500 रुपये। 
* दिनभर 1 महीने का 2000 रुपये।

** शादी के सालगिरह, बर्थ-डे, बिजनेस आदि सभी प्रकार के विज्ञापन दे सकते हैं। (शोक विज्ञापन निशुल्क) 

नोट - शुल्क प्राप्त होने के बाद विज्ञापन लगेगा। शुल्क' फोन पे 'नं. 9009153712 पर देना है।



No comments:

Post a Comment