वकील ने पत्नी और सास की कर दी हत्या, झगड़े के कारण मायके में रह रही थी पत्नी
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक बार फिर से दो महिलाओं की दिन दहाड़े हत्या से थर्रा उठा। पारिवारिक विवाद में दामाद ने मां-बेटी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने रॉड से पत्नी और सास को मार दिया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के डीडी नगर स्थित वसुंधरा नगर में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी सौरभ उपाध्याय पेशे से वकील हैं। यह घटना दोपहर 1:20 की बताई जा रही है। सौरभ उपाध्याय से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उसका और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ वसुंधरा नगर में रहने लगी थी। सौरभ उपाध्याय ने अपनी पत्नी और सास के सर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवारिक विवाद के चलते हुआ झगड़ा
पुलिस ने बताया कि वसुंधरा नगर इलाके में 2 महिलाओं की हत्या की वारदात हुई है। इस घटना के बाद आरोपी सौरभ उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने परिवारिक विवाद होना बताया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कर रही है जांच।



No comments:
Post a Comment