किराना दुकान संचालक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 10, 2022

 

किराना दुकान संचालक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में चली गोली जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे युवक की मौत हो गई घटना रविवार की करीब रात 9 से 10 बजे  का बताया जा रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पचपेड़ी पुलिस ग्राम मानिकचौरी पहुंची। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मानिकचौरी निवासी अनीश अजय पिता मंगतूराम अजय जो की किराना दुकान का संचचालन करता है, रोज की तरह रविवार को रात्रि करीब 9 बजे किराना दुकान बंद कर घर चला गया। दुकान बंद करने के बाद, दो युवक दुकान खोलने की बात करने लगे। रात हो जाने के कारण अनिश अजय ने दुकान खोलने से मना कर दिया। तब ताव में आकर युवकों ने अपने पास रखे बंदूक से अनिश अजय नामक दुकान संचालक युवक पर फायर कर दिया। गोली सीधे पेट में जाकर घुसा, गोली लगने से यूवक वही जमींन पर गिर पड़ा, जानकारी होने पर परिजनों ने घायल को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन युवक का रास्ते में ही मौत हो गई जिसका शव मस्तूरी हॉस्पिटल में रखा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार  मृतक की माँ ने गांव के दो यूवक नंदू साहू और भूपेंद्र कुमार के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाते हुए  लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।  जिसके आधार पर पचपेड़ी पुलिस छानबीन कर रहे हैं, और एसपी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment