तालुक विधिक सेवा समिति बिल्हा द्वारा महिला जागरूकता शिविर का आयोजन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 16, 2022








तालुक विधिक सेवा समिति बिल्हा द्वारा महिला जागरूकता शिविर का आयोजन

'सुखनंदन प्रसाद', बिल्हा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






  

 बिल्हा। -तालुक विधिक सेवा समिति बिल्हा नालसा एवं एन .सी .डब्ल्यू के संयुक्त तत्वधान में महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 16 /10 /2022 को बिल्हा जनपद पंचायत भवन में किया गया जिसमें बिल्हा क्षेत्र  की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं महिला सरपंचों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया कार्यक्रम के इस अवसर पर बिल्हा न्यायालय न्यायाधीश सुश्री शुभदा गोयल जी,  एवं न्यायाधीश श्री पार्थ तिवारी जी  के द्वारा फिल्म फुलवा, गुमती  चलचित्र के माध्यम से महिला उत्पीड़न ,टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रथा ,जैसे विभिन्न सामाजिक कुरीतियों  एवं उनके निराकरण हेतु महिला न्यायिक कानून संबंधी जागरूकता के साथ चलचित्र के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रीमती अंशिका वत्स व श्रीमती बरखा गुप्ता परियोजना अधिकारी एवम बिल्हा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के द्वारा महिला संबंधी अपराध पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। 




No comments:

Post a Comment